Business Fastup

Google Ads Expert for Your Business

हम एक Google Ads Expert के रूप में कार्य करते हैं। हम आपके business के लिए high-performing Google Ads campaigns बनाते और manage करते हैं, जिससे आपको ज्यादा traffic, leads और sales मिलती हैं।

What is Google Ads ?

Certified Google Ads Expert for Business Growth - Business Fastup

Google Ads एक powerful online advertising platform है, जिसके माध्यम से आप अपने business, product या service का प्रचार कर  सकते हैं। 

यह  Ads अलग-अलग जगहों पर दिखाई देते हैं, जैसे कि Google Search Results के ऊपर और नीचे, YouTube पर वीडियो के पहले या दौरान, Apps, और Google Display Network पर अलग-अलग वेबसाइटों के बैनर या साइडबार में। इस तरह, आपके ads सही ऑडियंस तक सही समय पर पहुंचते हैं। इसकी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह User के Keyword Search के आधार पर विज्ञापन दिखाता है |

Google Ads कैसे काम करता है?

Google Ads ads दिखाने के लिए user की search history, activity, location (जैसे Lucknow), interests और keywords का उपयोग करता है। जब कोई user Google पर कुछ search करता है, तो उसके search किए गए keywords के आधार पर relevant ads दिखते हैं। इसके अलावा Google user के behavior और interest को समझकर ads को और ज्यादा personalized बनाता है, ताकि सही audience तक सही ad पहुँचे।

Ad Auction के जरिए Google Ads यह decide करता है कि किसका ad दिखेगा | जब user Google पर कुछ search करता है, तो जिन advertisers के keywords match होते हैं, वे auction में आते हैं। इसके बाद उनका bid (कितना पैसा देने को तैयार हैं) और Quality Score (ad की quality और relevance) check किया जाता है। इन्हीं factors के आधार पर Ad Rank बनता है, और जिसका Ad Rank सबसे अच्छा होता है, उसी का ad ऊपर दिखता है।

Types of Google Ads Our Google Ads Expert Designs

Search Ads

Professional Google Search Ads Campaign Examples - Business Fastup

Search Ads, Google Ads का सबसे powerful ad format माना जाता है। ये ads तब दिखाई देते हैं जब कोई user Google Search पर कुछ search करता है, जैसे “digital marketing services” या “best mobile shop near me”। ये ads search results के ऊपर या नीचे “Sponsored” या “Ad” के रूप में दिखते हैं।

Display Ads

Professional Google Display Ads Design and Management - Business Fastup

Display Ads भी Google Ads के जरिए चलाए जाते हैं, लेकिन ये search results में नहीं बल्कि अलग-अलग websites, apps और YouTube पर banner या visual format में दिखाई देते हैं। ये ads Google Display Network के माध्यम से लाखों websites पर show होते हैं।

Demand Gen Ads

Demond Gen Ads

यह campaign पुराने Discovery Campaigns का upgraded version माना जाता है।यह खासकर उन लोगों को target करता है जो अभी search नहीं कर रहे, लेकिन interest दिखा सकते हैं| Demand Gen Ads YouTube (Home, In-Stream), YouTube Shorts, Gmail और Google Discover परअपने-आप दिखते हैं (बिना search किए)।

Shopping Ads

Google Shopping Ads Expert Services for E-commerce - Business Fastup

Shopping Ads ऐसे ads होते हैं जिनमें product की image, price और store name दिखता है, और ये Google Search के results में Google Display Network में दिखाई देते हैं।

App Ads

Google App Ads - Business Fastup

App Ads ऐसे ads होते हैं जिनका उद्देश्य mobile app को promote करना और install बढ़ाना होता है।

ये ads Google Search, YouTube, Google Play और Google Display Network पर दिखते हैं।

Local Service Ads

Local Service Ads Expert for Small Businesses - Business Fastup

Local Services Ads ऐसे ads होते हैं जो local services (जैसे plumber, electrician) को promote करते हैं और Google Search के top पर local customers को दिखते हैं।

Performance Max Ads

Performance Max Ads

यह एक “ऑल-इन-वन” कैंपेन है। AI की मदद से यह एक ही कैंपेन के ज़रिए Google के सभी प्लेटफॉर्म्स (Search, YouTube, Display, Gmail, Maps) पर विज्ञापन दिखाता है।

Video Ads

Professional YouTube Video Advertising services by Business Fastup expert

Video Ads YouTube पर Home, Search Feed , Shorts, In-Stream (Skippable, Non-Skippable) में और YouTube के बाहर websites व apps पर भी दिखते हैं।

Types of YouTube Video Ads

Non Skip Ads

Non-Skip YouTube Video Ads campaign management for business growth

ये ads भी वीडियो के पहले या बीच में दिखते हैं, लेकिन इन्हें user skip नहीं कर सकता। इनकी duration आमतौर पर 15–20 सेकंड होती है। चूंकि user को पूरा ad देखना पड़ता है, इसलिए यह ads strong message delivery और brand promotion के लिए best होते हैं। इन ads में advertiser CPM (Cost Per 1000 Impressions) के आधार पर payment करता है, यानी हर 1000 views पर charge लगता है।

Skip Ads

High-converting YouTube Skippable Video Ads campaign management

ये सबसे common YouTube ads होते हैं जो किसी वीडियो के शुरू होने से पहले (pre-roll), बीच में (mid-roll) या बाद में (post-roll) दिखाई देते हैं। User इन ads को 5 सेकंड बाद skip कर सकता है, इसलिए advertiser को शुरुआत के 5 सेकंड बहुत engaging बनाने पड़ते हैं। इन ads की length 12 सेकंड से लेकर कई मिनट तक हो सकती है। Advertiser को तब charge किया जाता है जब user कम से कम 30 सेकंड ad देखे या उससे interact करे। यह ads brand awareness, engagement और conversions के लिए बहुत effective होते हैं।

Bumper Ads

Google Bumper Ads expert for 6-second high-impact video branding

Bumper ads बहुत छोटे और quick impact वाले होते हैं, जिनकी length केवल 6 सेकंड होती है और इन्हें skip नहीं किया जा सकता। ये ads audience के दिमाग में brand की strong recall बनाने के लिए use किए जाते हैं। आमतौर पर ये ads बड़े campaigns का हिस्सा होते हैं और बार-बार दिखाकर brand awareness बढ़ाने में मदद करते हैं।

Short Ads

YouTube Shorts Ads campaign expert for mobile-first business marketing

YouTube Shorts Ads भी Google Ads के माध्यम से चलाए जाते हैं और ये खासतौर पर Shorts (vertical short videos) के बीच में दिखाई देते हैं। आज के समय में ये सबसे तेजी से grow होने वाला ad format है क्योंकि लोग short videos ज्यादा consume कर रहे हैं।

Masthead Ads

Premium YouTube Masthead Ads services by Business Fastup for maximum brand reach

Masthead ads YouTube के सबसे premium और महंगे ad formats में से एक हैं। ये YouTube के homepage के top पर दिखाई देते हैं और पूरे दिन (24 घंटे) के लिए लाखों users को दिखाए जाते हैं। इनका use आमतौर पर बड़े brands, movie launches या बड़े product campaigns के लिए किया जाता है। यह ads massive reach और instant visibility देते हैं।

In Feed Ads

YouTube In-Feed Video Ads services by Business Fastup for more views and subscribers

ये ads YouTube के अंदर अलग-अलग जगहों पर दिखाई देते हैं, जैसे कि search results, homepage और related videos section में। ये ads thumbnail और title के रूप में दिखते हैं और जब user इन पर click करता है तभी वीडियो play होता है। इसलिए यह ads push नहीं बल्कि pull strategy पर काम करते हैं। यह ads खासतौर पर उन businesses के लिए अच्छे होते हैं जो अपने वीडियो पर ज्यादा views, traffic और subscribers बढ़ाना चाहते हैं।

Why Choose Our Google Ads Expert ?

Google Ads

Keyword Research:
हमारे Google Ads Expert आपके व्यवसाय और उद्योग के अनुसार सही keywords का चयन करते हैं, ताकि आपके ads सही लोगों तक पहुँचें।

Best Ads Design:
हमारे Google Ads Expert प्रभावशाली और आकर्षक Banner Ads और Video Ads design करते हैं, जो अधिक clicks और engagement बढ़ाने में मदद करते हैं।

 

Best Area Targeting:
हमारे Google Ads Expert सही Geographical areas को target करते हैं, ताकि आपका ad सही audience को दिखाई दे।

Budget Setting:
हमारे Google Ads Expert आपके business के लिए सबसे उपयुक्त और प्रभावी budget set करते हैं, जिससे आपका ad spend और results संतुलित रहते हैं।

Conversion Tracking:
हमारे Google Ads Expert हर click से लेकर conversion और sales तक की पूरी प्रक्रिया को track करते हैं।

Data Analytics:
हमारे Google Ads Expert data analytics के माध्यम से आपके ROI और campaign performance को लगातार बेहतर बनाते हैं।

FAQs

Google Ads पर विज्ञापन (Ads) चलाने का खर्च कितना आता है?

Google Ads में कोई फिक्स खर्च नहीं है। आप ₹500 या ₹1,000 रोज़ के Daily Budget से भी शुरुआत कर सकते हैं। आप पर कोई दबाव नहीं होता, क्योंकि आप जब चाहें अपना Budget कम या ज़्यादा कर सकते हैं या Campaign को पॉज़ (pause) कर सकते हैं।

मुझे Google Ads के परिणाम (Results) कब तक दिखने लगेंगे?

Google Ads का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जैसे ही आपका Campaign लाइव होता है, आपके विज्ञापन लोगों को दिखने लगते हैं। हालांकि, पूरी तरह से Optimized Results और बेहतर Conversion Rate पाने के लिए आमतौर पर 2 से 4 हफ़्तों की टेस्टिंग और Optimization की ज़रूरत होती है।

Scroll to Top